⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और गश्त के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों ने एक ऑफिस और उसके पड़ोसी मकान में सेंधमारी करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना 9 अक्टूबर की रात रामपुरा गली नंबर 2 में हुई। इस संबंध में आशा नैनवाल पत्नी हेमंत कुमार नैनवाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोर रात के समय उनके ऑफिस और पड़ोसी के घर में घुसकर नकदी, कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट और घरेलू कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल नरेश सिंह को सौंपी गई है।














