Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बेटा बलात्कार करता था, पिता को शिकायत की तो उसने भी बनाया शिकार…
Image

बेटा बलात्कार करता था, पिता को शिकायत की तो उसने भी बनाया शिकार…

RASHTRADEEP NEWS

चुरू। घर में अकेली रह रही महिला का पड़ोसी युवक ने स्नान करते हुए का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने महिला का बलात्कार किया। युवक से परेशान होकर उसने युवक के पिता को शिकायत की तो पिता ने भी उसका बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने अब थाने में मामला दर्ज करवाया है।

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे करीब नौ लाख रुपए और ढाई सौ ग्राम सोना भी हड़प लिया। विवाहिता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसका पति बाहर रहता है। वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। पड़ोसियों ने अपने मकान की मरम्मत के दौरान कुछ समान उनके घर रखने की ईजाजत उसके पति से ले ली। सामान रखने के लिए पिता-पुत्र बार-बार घर उसके घर आने लगे। पुत्र अमित ने एक दिन उसके स्नान करते हुए का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। दबाव देकर उसका बलात्कार किया। वीडियो डिलीट करने का कहने पर उसने 15 लाख रुपए की मांग रखी।

परेशान होकर पीड़िता ने उसे पिता राजेन्द्र को स्थिति से अवगत करवाया। लेकिन राजेन्द्र ने भी इसका फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया। दोनों से परेशान होकर उसने नौ लाख रुपए नकद व 250 ग्राम सोना दे दिया, लेकिन इसके बावजूद दोनों की हरकतें नहीं थमी। ऐसे में उसने परिवार को जानकारी दी और थाने में मामला दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *