RASHTRADEEP NEWS
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में बीकानेर में हड़ताल चल रही है। पीबीएम हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में भी जाना बंद कर दिया है। ऐसे में गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ गई है। उधर, सीनियर डॉक्टरों को इमरजेंसी वार्ड में तैनात किया गया है। हॉस्पिटल में करीब सौ मरीजों के ऑपरेशन टल गए हैं। प्लांड ऑपरेशन भी टाल दिए गए हैं।
हड़ताल के चलते अब आउटडोर और इनडोर दोनों सेवा प्रभावित है। हॉस्पिटल के आउटडोर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पीबीएम हॉस्पिटल में इस समय करीब पांच सौ रेजीडेंट डॉक्टर है। इनके भरोसे हॉस्पिटल चल रहा है। अस्पताल के ट्रोमा, हार्ट, मेडिसिन, सर्जरी सहित सभी आईसीयू में रेजीडेंट डॉक्टर ही व्यवस्था को संभालते हैं लेकिन अब इनके नहीं होने से अव्यवस्था हो गई है।