RASHTRADEEP NEWS
यह घटना चुरू के भालेरी थाना क्षेत्र के खंड़वा पट्टा के सरकारी स्कूल की है। जहां स्कूल के शिक्षक ने बिना किसी बात के कक्षा6 के छात्र के साथ मारपीट करी। इस सम्बंध में परिजनों ने एसपी को ज्ञापन दिया। जिसमे शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग करी है।
छात्र के पिता ने बताया कि उसका बेटा 12 वर्षी का है, जो गांव की सरकारी स्कूल के कक्षा 6 में पढ़ता है। हमेशा की तरह वह गुरुवार को स्कूल गया। जहां स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने उसके साथ बिना किसी बात के मारपीट कर। जिसके चलते बेटे को काफी चोट आई और साथ ही शिक्षक ने उसके बेटे का भी दबाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
















