RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में बीकानेर सहित अनेकों निकायों में इस साल के अंतिम के कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इस सम्बंध में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि, राज्य सरकार वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के साथ-साथ एक शहर, एक निकाय’ मॉडल को लागू करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अब अगले साल पंचायत चुनाव के साथ ही निकाय चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए गए दो-दो नगर निगमों को किया खत्म किया जा सकता है। कांग्रेस सरकार ने इन शहरों में एक की जगह दो-दो नगर निगम बनाये थे।
ऐसे में उन 91 निकायों में समय से पहले चुनाव होंगे, जिनका कार्यकाल 2026 तक है। वहीं, जयपुर, जोधपुर एवं कोटा सहित 56 निकायों में चुनाव समय पर होंगे। मंत्री के बयान से यह साफ हो गया है कि, भरतपुर-बीकानेर-पाली-अलवर-उदयपुर नगर निगम, 16 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में इस साल चुनाव नहीं होंगे। इनका कार्यकाल नवंबर 2024 में पूरा हो रहा है।
इन निकायों में 6 माह या ज़्यादा बढ़ाकर प्रशासक नियुक्त की जाएगी। निकायों का विस्तार किया जाएगा और बाद में वार्डों का पुनर्गठन भी होगा। इस में देखा जाए तो बीकानेर नगर निगम में अभी 80 वार्ड है अगर पुनगर्ठन होता है 100 वार्ड हो जाने की उम्मीद जताई जा रही। इसी के चलते जो पार्षद चुनाव लडने की तैयारी कर रहे नेताओं को उनको संगठन और जनता के बीच काम करने का सुनहरा मौका और समय मिल गया है। जिसके चलते वह पार्टी और आम जनता का भरोसा जीत सकते है।