Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • दुबई में तिरंगा लहराया, भारत ने पाक को 5 विकेट से हराकर जीता एशिया कप…
Image

दुबई में तिरंगा लहराया, भारत ने पाक को 5 विकेट से हराकर जीता एशिया कप…

🔴 Asia Cup 2025 Winner Team India

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का नौवां Asia Cup टाइटल है।

पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (57 रन) ही टिककर बल्लेबाजी कर सके। भारत की गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कोर हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने शानदार 69 रन नाबाद बनाकर टीम को संकट से निकाला। अंत में रिंकू सिंह ने चौका जड़कर जीत पक्की की।

भारत ने इस जीत के साथ एशिया कप में अपनी बादशाहत कायम रखी है। टीम इंडिया अब तक 9 बार एशिया कप जीत चुकी है, जो एक रिकॉर्ड है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *