Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • श्री सांवलिया सेठ मंदिर में हुई अनोखी भेंट बनी चर्चा का विषय…
Image

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में हुई अनोखी भेंट बनी चर्चा का विषय…

🟡 Shri Sanwaliya Seth Temple news

चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इन दिनों एक अनोखी भेंट चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार न तो कोई बड़ा त्योहार है और न ही विशेष आयोजन—फिर भी मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ का कारण है एक चांदी से बनी AK-47 राइफल, जिसे भारतीय सेना के एक अग्निवीर ने अपने आराध्य भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट की है।

यह अनोखी भेंट मीनार गांव निवासी अग्निवीर अजय मेनारिया की ओर से दी गई है। अजय मेनारिया वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तब उन्होंने संकल्प लिया था कि अगर चयन हो गया तो वे अपने आराध्य सांवरा सेठ को कुछ खास भेंट करेंगे। उनकी मन्नत पूरी हुई — वर्ष 2023 में चयन और 2024 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें दिल्ली में पोस्टिंग मिली। छुट्टियों में घर लौटने के बाद अजय ने अपने परिवार और गांव के साथियों के साथ मंदिर पहुंचकर 327 ग्राम शुद्ध चांदी से बनी AK-47 राइफल भगवान को अर्पित की। इस राइफल का निर्माण विशेष रूप से भक्ति के प्रतीक के रूप में किया गया है और यह आकर्षक डिजाइन से सुसज्जित है। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद इसे श्री सांवलिया सेठ को समर्पित किया गया।

मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने इस अद्वितीय भेंट की सराहना करते हुए कहा कि, “यह भक्ति और देशभक्ति का ऐसा उदाहरण है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।” श्रद्धालु भी इस दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो रहे हैं। अब यह चांदी की AK-47 राइफल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई है। दूर-दूर से भक्त इसे देखने पहुंच रहे हैं और इसे “एक देशभक्त भक्त की अनोखी श्रद्धांजलि” बता रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *