Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • इंसाफ की जिद में अड़ा गांव, मासूम का शव 20 घंटे तक नहीं उठाया…
Image

इंसाफ की जिद में अड़ा गांव, मासूम का शव 20 घंटे तक नहीं उठाया…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर संभाग से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मासूम घर से परीक्षा देने निकली थी, लेकिन वह कभी परीक्षा केंद्र तक पहुंच ही नहीं सकी रास्ते में उसकी जिंदगी बेरहमी से छीन ली गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से साफ इनकार कर दिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि करीब 20 घंटे तक बच्ची का शव खुले में ही पड़ा रहा। शनिवार रात पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी तक टस से मस नहीं हुए। आखिरकार रविवार सुबह प्रशासन को दोबारा वार्ता करनी पड़ी।

एसडीएम सावरमल रैगर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सहमति बनी—

  • शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा
  • आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम रोका जाएगा

इसके बाद एम्बुलेंस से शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने कड़े मांगपत्र रखे। जिसमें; एक सदस्य को सरकारी नौकरी, ₹1 करोड़ मुआवजा, मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *