Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पहली बारिश में ढही बीकानेर मेडिकल कॉलेज की दीवार गिरी…
Image

पहली बारिश में ढही बीकानेर मेडिकल कॉलेज की दीवार गिरी…

Bikaner News

सोमवार दोपहर बीकानेर में मानसून ने पहली दस्तक दी और झमाझम बारिश से गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन राहत के साथ ही प्रशासनिक तैयारियों की कलई भी खुल गई। एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। जिससे हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज के वीसी ऑफिस और बैंक विंग का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के वक्त बैंक में स्टाफ मौजूद था, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसा बारिश के चलते हुआ, जो बिल्डिंग की कमजोर स्थिति को उजागर करता है।

प्राचार्य डॉ. गुजन सोनी समेत प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यह घटना सवाल उठाती है—क्या मानसून से पहले के प्रशासनिक दावे सिर्फ कागज़ों तक सीमित थे?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *