Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • युवक ने फांसी लगाकर जान दी, ईंट के भट्‌ठे पर फंदे पर झूलता मिला।
Image

युवक ने फांसी लगाकर जान दी, ईंट के भट्‌ठे पर फंदे पर झूलता मिला।


RASHTRA DEEP NEWS। गंगानगर के गांव सत्रह एमएल के ईंट भट्‌ठे पर रविवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक और उसके परिवार के सदस्य ईंट भट्‌ठे पर काम करते थे। इसी दौरान किसी समय वह ईंटे भट्‌ठे पर बने कमरे में गया और फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद परिवार के लेागों ने उसे ढूंढा तो वह फंदे पर लटका मिला। मामले की जांच सदर थाना एसएचओ कुलदीप चारण कर रहे हैं। युवक अमर कुमार पुत्र लखविंद्र पिछले कुछ समय से गांव सत्रह एमएल के ईंट भट्‌ठे पर काम करता था। वह रविवार को अन्य दिनों की तरह काम पर आया। वह सुबह से कामकाज में जुट गया। इसी दौरान देर शाम वह नजर नहीं आया। भट्‌ठे पर ही काम कर रहे उसके परिवार के लोगों ने उसे ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बार भट्‌ठे पर बने कमरे में देखा तो वह फंदे पर झूलता मिला। इस संबंध में मृतक के चाचा इंद्र सूबेलाल ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ भी की लेकिन आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों ने युवक की मौत की जानकारी तो दी लेकिन सुसाइड करने के कारणों के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *