RASHTRADEEP NEWS
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी देर रात घोषित कर दी गई। पिछली बार की तरह इस बार भी बीकानेर के किसी भी भाजपा नेता को पद नहीं मिला है। प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य से आगे बीकानेर को कोई बड़ा पद पार्टी नहीं दिया गया है।
जबकि इससे पहले सांसद अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। भाजपा की नई कार्यकारिणी में प्रदेश के अधिकांश जिलों से पार्टी नेताओं को अवसर दिया गया है। लेकिन, बीकानेर शहर और देहात क्षेत्र से किसी भी पार्टी नेता को पद नहीं मिल सका है।
बताया जा रहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष पद पर चंपालाल गैदर को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने के कारण बीकानेर का कोटा पूरा हो गया है। वहीं जयपुर सहित कई जिलों से दो-दो पदाधिकारी भी दिए गए हैं। भाजपा के अन्य मोर्चों में तो इक्का-दुक्का पद मिले हैं लेकिन मूल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में कोई नहीं है। अनुसूचित जाति मोर्चे में बीकानेर से राजेंद्र वाल्मीकि को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा से विधानसभा बा चुनाव लड़ने वाली नागौर की ज्योति मिर्धा को पदाधिकारी बनाया गया है।कलवर्गवास