Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बागेश्वर धाम में फिर मची चीख-पुकार, महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल…
Image

बागेश्वर धाम में फिर मची चीख-पुकार, महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल…

Bageshwar Dham accident

आस्था के प्रमुख केंद्र बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक बार फिर हादसे ने श्रद्धा को झकझोर कर रख दिया। एक धर्मशाला की दीवार गिरने से उत्तर प्रदेश की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने राहत कार्यों को तत्परता से अंजाम दिया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोलकाता से आए श्रद्धालु गुलाब ने बताया

सोमवार रात ₹100 में एक ढाबेनुमा धर्मशाला में बिस्तर लेकर आराम कर रहे थे। सुबह करीब 4 बजे हुई तेज बारिश के बीच अचानक दीवार ढह गई, जिससे दर्जनों लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता से हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद एम्बुलेंस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

तीन जुलाई को भी गिरा था टेंट, बुजुर्ग की हुई मौत

यह पहली बार नहीं है जब बागेश्वर धाम में मौसम ने कहर बरपाया हो। 3 जुलाई की सुबह आरती के बाद तेज बारिश के चलते एक टेंट गिर गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लोहे का एंगल उनके सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भगदड़ में 8 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भावुक अपील जारी की है। उन्होंने कहा –

“धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गुरु पूर्णिमा घर से ही मनाएं। किसी ने अफवाह फैलाई कि टीन शेड गिरा है, जबकि घटना दरबार स्थल से दूर एक पुराने हिस्से में घटी। पंडाल में पानी भरने से वह गिरा, जिससे एक श्रद्धालु की मृत्यु हुई।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *