Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ हंगाम, पुलिस ने छ: को लिया हिरासत में…
Image

बीकानेर भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ हंगाम, पुलिस ने छ: को लिया हिरासत में…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास के विवाद को लेकर विरोध जारी है। पहले उनकी की गाड़ी के ऊपर यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता ने विरोध किया। जिसके बाद विरोध के स्वर आज बीकानेर में भी दिखें।यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय के बाहर प्रभारी अग्रवाल के पोस्टर पर कालिख पोत दी। जिसके बाद हंगामा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस और ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, देवेन्द्र बिस्सा, फरमान कोहरी सहित 6 को गिरफ्तार किया है।

इस सम्बंध में देहात अध्यक्ष कूकणा ने बताया कि अग्रवाल लगातार कांग्रेस के नेताओं पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते विरोध जारी रहेगा। सचिन पायलट के बारे में गलत बोलने पर आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और प्रभारी के पोस्टर पर कालिख पोती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *