Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पीबीएम अस्पताल के सामने अज्ञात शव मिलने से हड़कंप…
Image

पीबीएम अस्पताल के सामने अज्ञात शव मिलने से हड़कंप…

🔴 Bikaner News Today

रविवार दोपहर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital Bikaner) परिसर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनाना हॉस्पिटल के सामने सुलभ शौचालय के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना करीब दोपहर 3:30 बजे की है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूचना मिलते ही पीबीएम सुरक्षाकर्मी, पुलिस चौकी से साहबराम डूडी, समाजसेवी सोएब और राजकुमार खडग़ावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक को मेडिसिन कैजुअल्टी ले जाकर डॉम्टरी मुआयना करवाया और उसके बाद शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास से पीबीएम अस्पताल की 17 सितंबर की इलाज की पर्ची मिली है। पर्ची पर नाम भागीरथ (उम्र 39 वर्ष, पिता चोरू लाल) लिखा हुआ है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मृतक की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *