RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर नगर निगम के वार्ड नं 03 सुजानदेसर में पार्षद के लिए 05 सितम्बर को उपचुनाव होगा। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवार घोषित करदिए। बता दे 2019 में हुए नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कच्छावा वॉर्ड नं 03 से चुनाव जीते पर कुछ समय पहले बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई जिसके चलते 05 सितम्बर को वॉर्ड नं 03 में उपचुनाव है।
चुनाव के दिन सुजानदेसर में रहने वाले सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह आदेश सिर्फ नगर निगम बीकानेर के वार्ड निर्वाचन संख्या 3 में ही लागू होगा।