Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • संस्कृत शिक्षा में होगी 3003 पदों पर सीधी भर्ती…
Image

संस्कृत शिक्षा में होगी 3003 पदों पर सीधी भर्ती…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के युवाओं को संस्कृत शिक्षा में भर्तियों की सौगात दी है। संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से कुल 3003 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को लिखा गया है। इनमें अध्यापकों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष और प्रयोगशाला सहायक के पद भी शामिल है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर संस्कृत शिक्षा विभाग में विभिन्न वर्गों में अध्यापक की भर्ती की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को परीक्षा को लेकर भेजे गए पत्र के अनुसार अध्यापक लेवल-1 और अध्यापक लेवल-2 के लिए कुल 2 हजार 759 पदों पर भर्ती की जाएगी। शारीरिक शिक्षक थर्ड ग्रेड के लिए 179 पदों पर भर्ती होगी। पुस्तकालय अध्यक्ष थर्ड ग्रेड के लिए 48 पद और प्रयोगशाला सहायक के लिए 17 पदों पर भर्ती की जाएगी।

संस्कृत शिक्षा में अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के पद :

विषयटीएसपी पदनॉन टीएसपी
अध्यापक लेवल-1 संस्कृत1870
अध्यापक लेवल-1 सामान्य42227
अध्यापक लेवल-2 संस्कृत31970
अध्यापक लेवल-2 हिन्दी15618
अध्यापक लेवल-2 अंग्रेजी20219
अध्यापक लेवल-2 सामाजिक विज्ञान27224
अध्यापक लेवल-2 गणित-विज्ञान97073

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *