Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में शनिवार को नहीं आएगा पानी, विभाग ने जारी किया अलर्ट…
Image

बीकानेर में शनिवार को नहीं आएगा पानी, विभाग ने जारी किया अलर्ट…

🟡 Bikaner News Today

शनिवार को बीकानेर में पीने के पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलदाय विभाग ने पहले से ही उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए अपील की है कि वे एक दिन पहले ही पर्याप्त मात्रा में पानी का स्टोरेज कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

दरअसल, बीछवाल पंप हाउस पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं रख-रखाव कार्य शनिवार को प्रस्तावित है। इस कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में नहीं होगी सप्लाई:

  • जेल वेल ज़ोन
  • स्टेडियम टंकी क्षेत्र
  • सांखूडेरा
  • करणी नगर
  • सुभाषपुरा

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही पेयजल आपूर्ति को यथाशीघ्र सामान्य कर दिया जाएगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का सदुपयोग और संयमित प्रयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *