Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • देश में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम: अशोक गहलोत
Image

देश में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम: अशोक गहलोत

RASHTRADEEP NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। चुनावी चंदे के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार भाजपा ने किया। ईडी, सीबीआई के प्रयोग को जनता सब समझ चुकी है। इस बार परिणाम चौंकाने वाले आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है, वह हवाई है। झूठ का पुलिंदा है। दूसरे देश आलोचना कर रहे हैं। आगे चुनाव होंगे या नहीं, इसको लेकर जनता में भय है। जनता इस बात को समझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी शब्द इजाद किया था।मोदी ने कांग्रेस की गारंटी चुराई है। बोले, मीडिया से लेकर सरकारी एजेंसियां दबाव में हैं। प्रदेश में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। अलवर लोकसभा सीट से हम चुनाव जीत रहे हैं। इसके बाद पूर्व सीएम ने माली समाज के लोगों से भी मुलाकात की। उन्हें कहा कि देश में जो हो रहा है उसे भूलना नहीं। समझदारी से काम लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *