Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • गहलोत सरकार के इन 17 मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना…
Image

गहलोत सरकार के इन 17 मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के कल परिणाम के बाद चुनाव सम्पन्न। अशोक गहलोत सरकार मंत्रिमंडल के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें कई वरिष्ठ मंत्री है, जो वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कांग्रेस सरकारों में भी मंत्री रहे हैं।

यह मंत्री नही बचा पाए अपनी सीट, बीडी कल्ला, परसादीलाल मीना, रामलाल जाट राजस्व, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिह, रमेशचंद मीना, उदयलाल आंजना , प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, जाहिदा खान, भंवर सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह यादव, सुखराम विश्नोई को हार का सामना करना पड़ा। मंत्रिमंडल से बर्खास्त राजेन्द्र गुढ़ा को भी हार का सामना करना पड़ा है। गुढ़ा लाल डायरी को लेकर भी चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहे थे।

गहलोत मंत्रिमंडल के सदस्यों की विधानसभा चुनाव में जीत की स्ट्राइक रेट 34.62 फीसदी रही है। 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से गहलोत सहित 26 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से सीएम सहित 9 मंत्री ही जीत दर्ज कर सके हैं। 17 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा है।

पुनः विधानसभा में जाने वालों में, अशोक गहलोत, शांति धारीवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, टीकाराम जूली, बृजेंद्रसिंह ओला, मुरारीलाल मीना, अर्जुन सिंह बामनिया, सुभाष गर्ग (आरएलडी) और अशोक चांदना शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *