Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बीकानेर के यह भाजपा नेता…
Image

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बीकानेर के यह भाजपा नेता…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर में आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में बीकानेर के अनको कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बीकानेर की सातों विधानसभा से अनेकों बसों और गाड़ियों में भाजपा कार्यकर्ता आज जयपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी अखिलेश प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश आचार्य, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, अरुण जैन, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सिंवर, जितेंद्र सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह भाटी, घनश्याम रामावत, सुरेंद्र स्वामी, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत, नर्सिंग सेवग, किशन मोदी, ओम कुमावत, गिरराज मोदी, विक्रम सिंह राजपुरोहित, सुनील भांभू आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। साथ ही बीकानेर जिले से नव निर्वाचित पांच विधायक भी मोजूद रहे, बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी के स्वस्थ्य सही नही होने के कारण वे शामिल नही हो पाई।

एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि आम कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र के संगठन के पदाधिकारी आम कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री तक बना सकते हैं। इस बात को लेकर पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आमजन को यह विश्वास है, कि भाजपा के राज में राजस्थान में अपराधों में कमी आएगी और विकास की ओर बड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *