RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा एक्टिव मोड में आ गए हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले चार आईएएस अधिकारीयों को एपीओ कर दिया गया है। इन अधिकारियों में प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव गोयल, आरती डोगरा व विशिष्ट सचिव राजन विशाल को एपीओ कर दिया गया है।