Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • 1 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं, जानें वजह…
Image

1 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं, जानें वजह…

RASHTRADEEP NEWS

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों को अक्टूबर माह से राशन नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी नहीं करवाने पर राशन कार्डों से जो नाम हटाए जाएंगे, उनके स्थान पर नए नाम जोड़े जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 30 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले पात्र लाभार्थियों को अगले माह यानी अक्टूबर महीने का गेहूं नहीं मिलेगा। 31 अक्टूबर तक भी ई-केवाईसी नहीं करवाई तो वंचित चयनित लाभार्थियों के नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से हटाए जाएंगे।

प्रदेश में 10 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। सक्षम लोगों के योजना से बाहर होने पर यह नाम जुड़े हैं। इनमें 1 लाख 70 हजार दिव्यांग, नव विवाहित महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सरकार की भविष्य में योजना विधवा महिलाओं, कचरा बीनने वाले और घुमन्तू परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *