RASHTRADEEP NEWS
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज पहली बार प्रदेश कार्य समिति की बैठक हो रही है। आज बैठक में पार्टी के आगामी एजेंडे का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनावों की परफोर्मेंस की समीक्षा के साथ आने वाले विधानसभा उप चुनावों में जीत की रणनीति भी बैठक में बनाई जाएगी। भाजपा की कार्यसमिति में राज्य और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा का जाएगी।
बीकानेर से बैठक में ये दिग्गज नेता हुए शामिल
केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, ज़िलाध्यक्ष विजय आचार्य, उपाध्यक्ष कुंभनाथ सिद्ध, युवा मोर्चा अध्यक्ष जसराज सिंवर, वेद व्यास सहित कई नेता बीकानेर से आज बैठक में शामिल हुए है।

बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम शामिल रहे। और बैठक में मोदी सरकार में राजस्थान के कोटे से शामिल चारों मंत्रियों अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव और भागीरथ चौधरी व सभी नवनिर्वाचित सांसद भी मौजूद रहे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मंत्री, विधायक, प्रदेश के दिग्गज नेता व पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष, शहरी निकाय, पंचायतीराज और सहकारी संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधि और मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।















