Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर के इस थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर में की चोरी…
Image

बीकानेर शहर के इस थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर में की चोरी…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। आये दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। जिसके चलते आम जन में भय का माहौल बना हुआ है।

चोरी की ताजा घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से आई है। जहां बंद मकान में चोर घुसे और नकद रुपए व गहने चोरी कर ले गए। इस संबंध में श्रीराम नगर वैष्णोधाम के पास जयपुर रोड निवासी भोपाल सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 20 नवंबर शादी में गया हुआ था। जबbवापिस आया तो पता चला कि घर में चोरी हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर नकदी व गहने चोरी कर ले गया। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *