RASHTRADEEP NEWS
पूरी दुनिया को कोरोना वायरस महामारी देने वाले चीन में इन दिनों एक अजीब तरह के निमोनिया (Pneumonia) ने कहर मचा रखा है। इसे एक नई महामारी के रूप में देखा जा रहा है। यहां के स्कूलों में रहस्यमय निमोनिया का प्रकोप फैल रहा है। हालत ठीक वैसे ही बने हुए हैं, जैसे कोरोना की शुरुआत में बने हुए थे। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि बीजिंग और लियाओनिंग शहर के अस्पतालों में बीमार बच्चों की तादात बढ़ती जा रही है। सबसे चिंता की बात यह है कि हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर भी इसके बारे में कुछ खास नहीं जानते हैं जिससे इलाज में भी परेशानी हो रही है। ऐसी खबरें हैं कि बढ़ते संकट को देखते हुए जल्द ही स्कूल बंद होने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि चीन में फैल रहे निमोनिया के क्या लक्षण हैं और मौजूदा समय में इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, यह बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में स्कूली बच्चे ज्यादा आ रहे हैं और एडमिट होने वालों में बच्चे ही अधिक हैं।
एडमिट होने वाले मरीजों में कई सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं, जिनमें बुखार एक बड़ा और कॉमन लक्षण है- •फेफड़ों में सूजन •तेज़ बुखार •खांसी •श्वसन बीमारियों से जुड़े अन्य लक्षण।