Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • इस बार लंबी रहेंगी स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर…
Image

इस बार लंबी रहेंगी स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर…

🟡 Rajasthan Winter Vacation

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। शिक्षा विभाग द्वारा दिसंबर माह का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि इस बार शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेंगी।

कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में स्कूल कुल 21 दिन संचालित होंगे। 25 दिसंबर से पहले रविवार को छोड़कर कोई अन्य अवकाश नहीं रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी निर्देशों में यह पूरी अवधि तय कर दी गई है। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर तक ही सीमित होता था, लेकिन पिछले वर्ष अत्यधिक ठंड के कारण अवधि बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दी गई थी। इस बार भी शिक्षा विभाग ने उसी पैटर्न को बरकरार रखा है।

अक्सर मौसम में बदलाव या गंभीर ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर अपने स्तर पर छुट्टियों में बदलाव करते हैं। हालांकि, इस बार 15 दिसंबर से अवकाश शुरू होने की अफवाहों को विभाग ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर से छुट्टियां घोषित होने संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है। पहले जारी निर्देश ही मान्य होंगे और शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से ही शुरू होंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *