Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • नदी में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत…
Image

नदी में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत…

RASHTRADEEP NEWS

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वन्नड़ा डोकर के गांव डोकर के खराडीपाड़ा में अनास नदी में डूबने से एक ही परिवार की तीन चचेरी बहनों की मौत हो गई। परिजन मोटर साइकिलों पर लेकर तीनों लड़कियों 11 वर्षीय इटली पुत्री गणपत, 10 वर्षीय शर्मिला उर्फ हूकी पुत्री दिनेश तथा 10 वर्षीय टीना पुत्री दिनेश को आनंदपुरी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पूरा अस्पताल परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा। पुलिस ने तीनों लड़कियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किए। इटली एवं टीना के पिता अहमदाबाद में हैं, जिन्हें सूचना दी गई है। लौटने पर सोमवार सुबह शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुछ लड़कियां बकरियां चराने घर से कुछ ही दूरी पर अनास नदी के किनारे गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे नदी किनारे पर तीनों एक साथ पानी में हाथ-पैर धोने लगी। इस दौरान तीनों एक साथ फिसलकर नदी की गहराई में चली गई और डूब गई। थोड़ी दूरी पर एक और छोटी लड़की भी बकरियां चरा रही रहा थी, जिसने दौड़कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *