RASHTRADEEP NEWS
यह कार्यवाही करधनी थाना पुलिस ने की है। जहां गुरुवार को हथियारबंद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल व दो कारतूस जब्त किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मडर के लिए रेकी करी थी। गैंगस्टर रोहित गोदारा, जिस व्यक्ति का मर्डर करवाना चाहता है, उसके जयपुर आने पर रेकी कर उसकी लोकेशन की पूरी सूचनर देनी है। गैंगस्टर रोहित गोदारा का ये काम करने पर वह हथियार और शूटर दोनों उपलब्ध करवा देगा। तीनों बदमाशों ने रेकी कर गैंगस्टर रोहित गोदारा को सूचना दी। उसके बदले में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने उन्हें हथियार उपलब्ध करवा दिए। जयपुर में दोनों हत्या के लिए रेकी कर प्लानिंग कर ली गई।
जिसके चलते करधनी क्षेत्र में रोहित गोदारा अन्य भेजे गए शूटरो को रूकवाने के लिए होटल ढूंढ रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस बाकी बदमाशों को पकड़ने में जुटी है। गजराज सिंह उर्फ गज्जू (48) निवासी सेवापुरा दौलतपुरा हाल 22-गोदाम सोडाला, मृणाल कपूर (31) निवासी गणेश नगर 200 फीट बाइपास और रवि विश्नोई (38) निवासी घडसाना अनूपगढ हाल संजय नगर-बी जोशी मार्ग झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।