RASHTRADEEP NEWS
भरतपुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मई में गुरुवार की सुबह सीवर टैंक की सफाई करने के दौरान हुए गांव मई निवासी सफाईकर्मी आकाश हरिजन, भोली उर्फ करनसिंह हरिजन सहित नगला मई निवासी भोलू शर्मा पुत्र रोशन शर्मा की मौत हो गई। जबकि, हादसे में शिकार दो अन्य कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मई निवासी इंदर सिंह पुत्र जंगली अपने सीवर टैंक की सफाई करने के लिए सफाईकर्मियों को करीब 3700 रुपए का ठेका दिया।
ठेका लेने पर गांव मई निवासी सफाईकर्मी आकाश व भोली उर्फ करनसिंह ने सीवर टैंक में नीचे उतर कर सफाई करने लगे। करीब आठ फीट सीवर टैंक की सफाई करने के बाद सीवर टैंक से जहरीली गैस निकलने के चलते दोनों अचेत हो गए। काफी देर तक आवाज नही आने पर पहले सीवर टैंक मालिक इंदर सिंह व बाद में भोलू शर्मा व नरेश शर्मा भी टैंक में उतर गए। सीवर टैंक में जहरीली गैस का रिसाव होने से पांचों लोग अचेत होकर गिर गए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। वही मामलें की निष्पक्ष जांच कराने व पीडित परिवारों का हरसंभव सहयोग करने को कहा। उधर, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने घटना की जानकारी लेते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी।


















