Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • खून की तस्करी करने वाले तीन युवक चढ़े पुलिस हत्थे…
Image

खून की तस्करी करने वाले तीन युवक चढ़े पुलिस हत्थे…

Rajasthan News – रविवार रात को नाकाबंदी के दौरान जयपुर के जोबनेर थाना पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में ब्लड यूनिट्स बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जानकारी औषधि नियंत्रण विभाग जयपुर को दी। सोमवार को विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ब्लड यूनिट्स की जांच की और उन्हें जयपुरिया अस्पताल जयपुर भेज दिया।

पुलिस ने कार में सवार लोगों से ब्लड के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि मकराना में पूर्व विधायक के भाई की स्मृति में आयोजित ब्लड कैंप से 255 यूनिट ब्लड लेकर सवाईमाधोपुर जा रहे थे, लेकिन दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने इनका ट्रांसपोर्टेशन संदिग्ध पाया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।


1 Comments Text
  • cuenta abierta en Binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *