RASHTRADEEP NEWS
आज से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और हॉस्पिटल का समय बदल गया है। सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हो गया है। वहीं जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल समेत सभी सरकारी हॉस्पिटल में ओपीडी सामान्य दिनों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। अवकाश के दिन ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए खुलेगी। हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट का समय 15 अप्रैल से बदलेगा। यह सुबह सुबह 8 से दोपहर 1 बजे हो जाएगा।