Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • आज बीकानेर में लहराया जायेगा 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा…
Image

आज बीकानेर में लहराया जायेगा 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में आज मंगलवार को बीकानेर के कोटगेट से दाऊजी मन्दिर रोड 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा यात्रा व सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया है।

देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि

ये कार्यक्रम पिछले दो वर्षो से हो रहा है। जिसमे 1 किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराया जाता है। 2022 में बीकानेर के एमएम ग्राउंड से सारण पैट्रोल पम्प तक और 2023 में गंगाशहर के महावीर चोक से भीनासर तक आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने बताया, इस वर्ष यह कार्यक्रम बीकानेर के कोट गेट से दाऊजी मंदिर रोड तक किया जाएगा। जिसमे सामूहिक राष्ट्रगान, देश भक्ति संगीत व भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बीकानेर की स्कूल, एनसीसी, स्काउट और अन्य संस्थान शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *