RASHTRA DEEP NEWS
पीएम मोदी की नौरंगदेसर में होने जा रही जनसभा में सुरक्षा के इस तरह बंदोबश्त रहेगें कि परिन्दा भी पर ना मार पाये। इसके लिये एसपीजी ने सुरक्षा बंदोबश्तों की कमान अपने हाथ में ले ली है। शुक्रवार को एसपीजी के अधिकारियों ने नाल के एयरपोर्ट और यहां से नौरंगदेसर तक तक हाईवे के रूट का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी विशेष विभान से नाल एयरपोर्ट पर उतरेगें,यहां से हैलिकॉप्टर द्वारा नौरंगदेसर सभा स्थल पहुंचेगें। इसके लिए पीएमओ और एसपीजी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से सभी जानकारियां साझा की है। पीएम मोदी के जनसभा स्थल को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में लेकर कंमाडों तैनात कर दिये है। सभा स्थल और उसके आस पास ड्रोने निगरानी की जायेगी। वहीं पुलिस ने भी चौंकनी है, इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम जिला पुलिस के तमाम अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं ।
इसके अलावा लाईन में तैनात रिर्जव पुलिस निरीक्षकों को भी सुरक्षा बंदोबश्तों मेें तैनात किया गया है। बीकानेर समेत संभाग के तीनों जिलों से करीब 5 से छह हजार जवानों का पुलिस जाब्ता बीकानेर पहुंच गया है। एसपीजी के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों द्वारा भी उन्हें फीडबैक दिया गया। जनसभा स्थल पर अलग से वीवीआईपी गेट पर पुलिस के जवानों का टेंट लगाकर चेकपोस्ट बना दी गई है, जहां से बिना अनुमति कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है।














