⚫ Rameshwar Lal Dudi News
राजस्थान की राजनीति और किसानों की आवाज़ रहे किसान केसरी, दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी का शुक्रवार-शनिवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बीकानेर संभाग सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
इसी बीच, नापासर क्षेत्र में गाढ़वाला टोल हटाने को लेकर पिछले पखवाड़े से चल रहा धरना और प्रदर्शन शनिवार को स्थगित कर दिया गया है। आज ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों को जुटने का आह्वान किया गया था। लेकिन, रामेश्वर डूडी के निधन के चलते आंदोलन स्थगित कर दिया गया। पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा ने बताया कि किसान केसरी जैसे जननायक के निधन पर धरना रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति को लेकर जल्द ही नई सूचना दी जाएगी।














