RASHTRADEEP NEWS
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार रात 12 बजे से लागू हो गईं। इसी के साथ देश के 1100 टोल प्लाजा समेत मध्यप्रदेश में एनएचएआइ के 94 टोल पर बढ़ा हुआ टैक्स देना होगा। सूत्रों के अनुसार देश में टोल टैक्स में 3-5% की वृद्धि की गई है। आम चुनाव के कारण अप्रेल में सालाना वृद्धि रोक दी गई थी। टोल टैक्स में मुद्रास्फीति के अनुरूप सालाना संशोधन किया जाता है।
राजमार्ग संचालकों ने 1,100 टोल पर टैक्स में वृद्धि की घोषणा की है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है, इसलिए टैक्स की दरों में संशोधन किया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में टोल संग्रह 252 अरब था, जो 2022-23 में बढ़कर 540 अरब रुपए हो गया।