Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: भाजपा नेताओं ने कोलायत के बज्जू में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का लिया जायजा…
Image

बीकानेर: भाजपा नेताओं ने कोलायत के बज्जू में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का लिया जायजा…

RASHTRA DEEP NEWS

बीकानेर की श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू तेजपुरा, बीठनोक गोविंदसर, माधोगढ़, मोटासर सहित 15 से अधिक गांव में हुए भारी नुकसान का भाजपा नेताओं ने जायजा लिया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत,और भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा ने बताया की इस बाढ़ से कई मकान गिर गए उनमें अनेक मवेशियों को नुकसान हुआ इन सब पीड़ित परिवारों के हालात जानकर प्रजापत ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और प्रभावित पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला,और श्याम पंचारिया ने बताया की क्षेत्र में बाढ़ से लोगों की फसलें नष्ट हो गई है और उन फसलों के बह जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है उनके सर्वे सही ढंग से करवाए जाएं सर्वे में सभी पीड़ितों को शामिल किया जाए।

साथ ही भाजपा नेताओ ने कल बाढ़ के पानी में बहे संदीप खिलेरी के पिता भागीरथ खिलेरी एवं पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी ।और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया। बज्जू तेजपुरा क्षेत्र में कई गरीब परिवारों के मकान गिर गए जिसमें दबकर कई मवेशियों की भी मौत हो गई कई गरीब परिवार त्रिपाल का टेंट लगाकर बैठे हैं।

भाजपा नेता अशोक प्रजापत सहित सभी भाजपा नेताओ ने फोन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से बात की और उनसे आग्रह किया कि जिन परिवारों के मकान गिर गए हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए मकान की स्वीकृति जारी करने का आग्रह भी किया केंद्रीय मंत्री ने पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कह की किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा दिलाने और क्षतिग्रस्त मकानों को प्रधानमंत्री आवास से जोड़कर नए मकान बनाने का आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष कैलाश जाजड़ा, भाजपा देहात जिला महामंत्री श्याम पंचारिया,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनलाल चावरिया, भाजपा बज्जू मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाजड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री लक्ष्मण पूनिया, मंडल महामंत्री शिव कुमार कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *