Bikaner Breaking
  • Home
  • Technology
  • खोए हुए मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल पर सूचना देकर करें ट्रेस…
Image

खोए हुए मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल पर सूचना देकर करें ट्रेस…

RASHTRADEEP NEWS – खोए हुए मोबाइल को खोजने और रिकवर करने के लिए भारत सरकार ने सीईआईआर पोर्टल शुरू किया है। मोबाइल के आईएमईआई को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर सकते हैं ताकि उसका दुरुपयोग न हो। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को पार्टल पर जानकारी अपलोड करनी होगी। मोबाइल खोने की संबंधित थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट, पहचान पत्र, मोबाइल का बिल, खोने की तारीख और समय दर्ज करना है।

रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल खोए हुए मोबाइल के उपयोग की निगरानी करता है। यदि डिवाइस का उपयोग कहीं किया जाता है, तो शिकायतकर्ता को एसएमएस के माध्यम से खोए हुए मोबाइल के एक्टिव होने की सूचित किया जाता है। इसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करने का निर्देश दिया जाता है। स्थानीय पुलिस जहां मोबाइल एक्टिव होता है उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन से संपर्क करती है। इसके बाद मोबाइल का उपयोग कर रहे व्यक्ति से संपर्क कर रिकवरी की जाती है। इस प्रक्रिया नागरिकों को उनका खोया हुआ मोबाइल डिवाइस वापस पाने की संभावना को बढ़ाती है।


2 Comments Text
  • Premia za rejestracje na Binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
  • Реферальная программа binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *