Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवक हुए घायल…
Image

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवक हुए घायल…


RASHTRADEEP NEWS

चूरू में घर में चल रहे कंस्ट्रक्शन काम के लिए ट्रैक्टर में ईंट लेने जाते समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे में 2 युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों घायलों को टमकोर के अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया।

अस्पताल में ब्रह्मनगर निवासी सुरेश कुमार (25) ने बताया कि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। ट्रैक्टर लेकर सांखू ईंट लेने जा रहा था। उसके साथ खोरी निवासी भंवरलाल (22) भी था। विजयपुरा के पास सामने से कार आ गई। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया। दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे के समय सड़क पर कोई नहीं था। हादसे की सूचना गांव में पता चली। तब गांव के लोगों ने आकर उनको ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। दोनों घायलों को पहले निजी वाहन से टमकोर के अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *