Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बेडरूम में जला मिला ट्रैफिक ASI का शव…
Image

बेडरूम में जला मिला ट्रैफिक ASI का शव…

🔴 Udaipur ASI Death

राजस्थान के उदयपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सविना थाना क्षेत्र के भीलिया इलाके में एक ट्रैफिक एएसआई का अपने ही मकान के बेडरूम में जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान एएसआई राकेश मीणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई राकेश मीणा घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे पैतृक गांव कोटपूतली गए हुए थे। आग उसी कमरे में लगी, जहां वे सो रहे थे। कमरे का बेड पूरी तरह जल चुका था और शव भी लेटे हुए अवस्था में जला हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि रात के समय मृतक की पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह फिर कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो सका, जिससे पत्नी को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को घर जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तभी उन्हें घर से धुएं की तेज बदबू महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर गहन जांच की जा रही है। एएसआई की संदिग्ध मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का मामला है।



1 Comments Text
  • cannabis mystery box says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    thc infused drinks enhance relaxation and creativity
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *