Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में ट्रेन हादसा, पलटे मालगाड़ी के डिब्बे…
Image

बीकानेर में ट्रेन हादसा, पलटे मालगाड़ी के डिब्बे…

🔴 Bikaner Train Accident

बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र से बड़ी रेलवे दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चानी और कोलायत स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया।

हादसा सोमवार सुबह हुआ, जब गाड़ी के कुछ डिब्बे अचानक झटके के साथ ट्रैक से नीचे उतर गए और एक-दूसरे से टकरा गए। रेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं पुनः पटरी पर लाने के कार्य शुरू किए गए। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे में कुछ डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद रेल मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है और अन्य ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर रोका गया है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग मौके पर पहुंच चुका है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *