Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर भाजपा कार्यालय में लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यकर्ता…
Image

बीकानेर भाजपा कार्यालय में लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यकर्ता…

BJP Bikaner news

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में भाजपा संभाग कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। झंडारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी के जश्न में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इस मौके पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आजादी का महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज भारत के हर कोने में तिरंगा लहरा रहा है और लोग वीर बलिदानियों को याद कर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यही देशभक्ति का ज्वार आने वाले समय में समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करेगा।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे से अपनी यात्रा शुरू की और आज देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में भारत सुरक्षित हाथों में है और विकास की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, दिलीप राजपुरोहित, राजाराम ओझा, मनीष सोनी, पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, भंवर जांगिड़, जयकिशन उपाध्याय, श्याम चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, सुशील शर्मा, कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल, प्रकाश मेघवाल, विमल पारीक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *