⚪ Rajasthan Triple Talaq Case
भादरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दहेज की मांग और तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। इस सम्बंध में पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपने पति रज्जाउल्ला, ससुर रहमतुल्ला टेलर, सास जरीना, ननंद अमल-अमन, मासी सास सहीदन और जेठ रफीउल्ला निवासी भादरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने विवाद के दौरान उसे तीन तलाक बोलकर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि कई बार परिवार के समझाने पर भी आरोपियों का रवैया नहीं बदला और प्रताड़ना बढ़ती गई। मजबूर होकर उसने महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट व तीन तलाक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















