Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बुजुर्ग हत्या मामले में एक साल बाद दो आरोपी गिरफ्तार…
Image

बुजुर्ग हत्या मामले में एक साल बाद दो आरोपी गिरफ्तार…

🟡 Bikaner Murder Case Arrest News

करीब एक साल पहले हुए बुजुर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की सख्त निगरानी और लगातार प्रयासों का नतीजा मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में वांछित आरोपी आकाश और रोहित वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और अलग-अलग स्थानों पर छिपकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। यह पूरी कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अंजाम दी गई। साथ ही आईजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठौड़ और सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में जेएनवीसी थाना पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *