Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अवैध डोडा पोस्ट सहित दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
Image

अवैध डोडा पोस्ट सहित दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

🟠 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीकोलायत क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट छिलका बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को चक एक एमडीएम RD 129 स्थित एक ढाणी में अवैध मादक पदार्थ रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में डोडा पोस्ट छिलका बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने श्रवण कुमार बिश्नोई (निवासी बांधला) और शंकर खिलेरी (निवासी बज्जू) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश भी जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *