Bikaner News
यह घटना बीकानेर के सेंट्रल जेल की हैं। जहां गुरुवार शाम को जेल में बंद बंदियों के दो गुट आपस में भीड़ गए। बताया जा रहा है कि, हिस्ट्रीशीटर गोपाल जाखड़ के साथी रामस्वरूप निबडिया, विजय व अन्य बंदी खड़े थे। तभी दूसरे गुट के रमेश, उमेश व अन्य आए। अचानक से दोनों गुटों में लात-घूंसे चलने लगे। जिसके चलते तीन-चार बंदियों के मामूली चोट आई, लेकिन एक बंदी के ज्यादा चोटें आई हैं।
जिसके बाद जेल प्रशासन ने घायल रामस्वरूप 11 बजे को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए। उसके शरीर पर दो जगह नुकीले हथियार से चोट के निशान हैं। कंधे और पेट में घाव है। बता दे, जब बंदियों के दोनों गुट आपस में भीड़ तब वहां खड़े सुरक्षाकर्मी घबरा गए और बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर बैरकों में बंद किया। जिसके बाद अब उच्चाधिकारियों को झगड़े की सूचना दी गई है।