Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दो पक्ष आमने-सामने, युवक से मारपीट पुराने विवाद ने फिर पकड़ी आग…
Image

बीकानेर में दो पक्ष आमने-सामने, युवक से मारपीट पुराने विवाद ने फिर पकड़ी आग…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर में आपसी रंजिश का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। व्यास कॉलोनी थाने में राजनगर निवासी फूसी देवी ने बेटे विकास पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार विकास व्यास कॉलोनी सर्किल से साइंस पार्क की ओर जा रहा था, तभी एक्टिवा पर आए नवीन गोदारा, हरिओम व अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने विकास का फोन छीन लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने कथित तौर पर दांतों से काटकर उसे घायल भी किया।

फूसी देवी ने बताया कि बाद में हड़मान मूंड और गजेन्द्र मूंड ने उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले भी खेतपाल, नवीन, मुखराम, सचिन व गौरीशंकर द्वारा उनके छोटे पुत्र हर्षित के साथ मारपीट का मामला सामने आ चुका है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर से भी व्यास कॉलोनी थाने में अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *