🟡 Bikaner News Today
बीकानेर ज़िले से दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। परिजनों द्वारा पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
- पहला मामला: जसरासर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बंबलू निवासी गोपीराम पुत्र हरिराम जाट ने बताया कि उसकी बहन द्रोपती का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व पुनमचंद के साथ हुआ था। लंबे समय से बीमारी से जूझ रही द्रोपती की तबीयत बिगड़ने पर उसका निधन हो गया।
- दूसरा मामला: जेएनवीसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां शिवबॉडी निवासी पुनिल नवल पुत्र चन्द्रप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन ममता नवल ने एक वर्ष पूर्व दीपक वाल्मीकि से प्रेम विवाह किया था। 9 सितंबर को अचानक ममता की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















