Rajasthan News
यह घटना राजस्थान के कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की है। जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमे दो साल के मासूम बच्चे अनुष की मौत पानी के टैंक में डूबने से हो गई। हालांकि, बच्चे के पिता पूरन सिंह ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। उनका कहना है कि बेटे को डूबने से नहीं, बल्कि जानबूझकर ससुराल वालों ने डुबोकर मारा है।
जाने पूरा मामला
पूरन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी से झगड़ा होने के बाद 10 दिन पहले ससुराल वालों ने उन्हें बीमारी का बहाना बना कर अपनी बेटी को कोटा बुलाया। जब वह कोटा पहुंचे, तो सास-ससुर बीमार नहीं थे, बल्कि उनकी पत्नी को कोटा में ही रोकना चाहते थे। जब वह अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए वहां पहुंचे, तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। उनकी पत्नी को कोटा में ही रोक लिया गया और बात भी नहीं करने दी गई। शनिवार को पूरन सिंह को सूचना मिली कि उनका बेटा अनुष पानी के टैंक में डूबकर मर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि उनके बेटे को जानबूझकर मारा गया है।


















