Bikaner Breaking
  • Home
  • World
  • तनाव में बौखलाया पाकिस्तान को UAE ने दिखाया दरवाज़ा…
Image

तनाव में बौखलाया पाकिस्तान को UAE ने दिखाया दरवाज़ा…


Bharat Pakistan News

पाकिस्तान इस समय चौतरफा संकट से जूझ रहा है। एक ओर देश युद्ध जैसे हालात को भड़काने की कोशिश में लगा है, तो दूसरी ओर उसकी क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। रावलपिंडी में हाल ही में हुए ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बचे हुए मैचों को यूएई में कराने का फैसला लिया था। लेकिन उसके इस मंसूबे पर पानी फिर गया है।

अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साफ शब्दों में कहा है कि, भारत-पाक तनाव के मौजूदा हालात में PSL की मेज़बानी संभव नहीं है। इसके चलते PCB को मजबूरन PSL को फिलहाल पोस्टपोन करना पड़ा है। शुक्रवार सुबह PCB ने आधिकारिक रूप से यूएई में लीग के बचे मैच कराने का ऐलान किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ECB ने न्यूज एजेंसी को बयान देते हुए कहा—“दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए PSL मैचों की मेज़बानी फिलहाल मुश्किल है।”

इस निर्णय से न सिर्फ पाकिस्तान की क्रिकेट पर असर पड़ा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसकी साख को धक्का लगा है। अब देखना होगा कि PCB PSL के बचे हुए मैच कब और कहां आयोजित कर पाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *