Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • उमेश सोलंकी के नाम पर लगी मुहर, बने बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष…
Image

उमेश सोलंकी के नाम पर लगी मुहर, बने बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष…

Bikaner News

तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन ने सोमवार को गजनेर रोड स्थित श्री गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में विशेष आयोजन किया। इस दौरान न केवल प्रतिष्ठान बंद रखकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया गया, बल्कि गौमाता को लापसी का भोग लगाकर गौसेवा का संकल्प भी दोहराया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार सोलंकी को सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन समाजसेवी व गौसेवक देवकिशन चांडक ने किया। एक घंटे के नामांकन समय में किसी अन्य ने आवेदन नहीं किया, जिससे सोलंकी की पुनर्नियुक्ति सुनिश्चित हुई। घोषणा के साथ ही सदस्यों ने उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

गौशाला में आयोजित इस पुनीत अवसर पर गौमाता को लापसी, चारा व अन्य प्रसाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम में भंवर लाल साध, फूलचंद सेवग, जेठाराम माली, हनुमान प्रसाद गहलोत, नारायण दास पुरोहित, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, रामदेव मोदी, विष्णु सांखला, अशोक सोलंकी, लक्की गहलोत सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *